फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खुदी पड़ी सड़क को सही कराने की डीएमसी से मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की काठ मंडी में करीब 40 दिन से सड़क खोदकर छोड़ने और निर्माण कार्य धीमी गति से चलने से परेशान व्यापारी जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) के पास पहुंचे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सड़क पर गड्ढे, टूटी टाइलें, धूल-मिट्टी और निर्माण सामग्री पड़े होने की शिकायत की। उनका कहना है कि सड़क तोड़ने के बाद अब तक 10 से 15 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है।
व्यापारियों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान पेयजल की मुख्य लाइन और दुकानों के कनेक्शन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों ने अपने स्तर पर पाइपलाइन की मरम्मत करवाई। अब दोबारा गहरी खुदाई किए जाने से लाइन टूटने का खतरा बना हुआ है। गड्ढों और मलबे के कारण दुकानों तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो कारोबार प्रभावित होगा। शिकायत के बाद डीएमसी ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द काम पूरा कराने का आश्वासन दिया। डीएमसी ने 15 दिन में काम पूरा करने की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें