फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंत्री से खेल मैदानों की दशा सुधारने की मांग

Fri, 05 Sep 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 41चंडीगढ़ में खेल मंत्री गौरव गौतम के समक्ष कोसली विधानसभा क्षेत्र की मांग रखते विधा
विज्ञापन
कोसली। विधायक अनिल यादव ने हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात कर क्षेत्र के खेल स्टेडियमों को सुधारने के साथ ही सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हुई मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि कोसली और गुरावड़ा खेल स्टेडियम का नवनिर्माण करवाया जाए। गांव कंवाली के स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोट्रफ बिछाने और नेहरूगढ़ में वॉलीबॉल कोच की नियुक्ति करने का अनुरोध किया।
खेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। कोसली विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

अनिल यादव ने कहा कि खेल सुविधाओं के विकास से युवाओं को खेलों में भागीदारी का अवसर मिलेगा और उन्हें स्वस्थ तथा सक्रिय जीवन जीने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें