फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सर्दी की आहट के साथ बढ़ी मूंगफली की मांग

Sat, 03 Oct 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के पास मूंगफली की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीजन आते ही अब मूंगफली की सोंधी खुशबू बिखरने लगी है। सड़क के किनारे जगह-जगह भूनी जा रही मूंगफली से उठने वाली खुशबू लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। लोग गर्मागर्म मूंगफली खरीद कर उसका स्वाद ले रहे हैं। हालांकि इस बार पिछली बार की अपेक्षा 20 रुपये प्रतिकिलो अधिक रेट पर मूंगफली बिक रही है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार, मॉडल टाउन, रेलवे रोड, धारूहेड़ा चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क के किनारे मूंगफली बेचने वाले दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। शाम होते ही इन दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
मूंगफली बेचने वाले दुकानदारों ने सर्दी के मौसम को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल बिक्री सामान्य है लेकिन जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, मूंगफली की मांग में भी इजाफा होने की उम्मीद है। इसके चलते आने वाले दिनों में कारोबार में तेजी आ सकती है।
विज्ञापन

फिलहाल बाजार में मूंगफली 160 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। दुकानदारों के अनुसार पिछले साल इसी समय मूंगफली का भाव 120 से 140 रुपये प्रति किलो था। इस बार मूंगफली पिछले साल की तुलना में करीब 20 से 40 रुपये प्रति किलो महंगी बिक रही है।
हालांकि, आने वाले दिनों में आवक और मांग के अनुसार इसके भाव में बदलाव हो सकता है। वहीं बाजार में भुनी हुई मूंगफली भी लोगों को पसंद आ रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि तापमान में गिरावट के साथ ग्राहकों की संख्या और बिक्री दोनों बढ़ेंगी।

राजस्थान से होती ही मूंगफली की आवक
नई अनाज मंडी के पास दुकान लगाने वाले रोहित ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार मूंगफली के दाम में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। रेवाड़ी में मूंगफली की सबसे अधिक आवक राजस्थान से होती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से मूंगफली की कुछ आपूर्ति होती है। वहीं, बावल रोड के समीप मूंगफली की दुकान लगाने वाले यूसुफ ने बताया कि वे हर साल केवल सर्दियों के मौसम में ही मूंगफली की दुकान लगाते हैं। पिछले दो वर्षों से वह रेवाड़ी में मूंगफली बेच रहे हैं। पूरे सीजन में करीब 10 क्विंटल तक मूंगफली की बिक्री हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें