बावल। केंद्रीय श्रमिक संगठन अखिल भारतीय संयुक्त ट्रेड यूनियन केंद्र के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बावल स्थित जीएलएस कंपनी में लगी भीषण आग को लेकर कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे कंपनी प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम बताया।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनी में श्रमिकों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए गए थे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कंपनी में कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी।
उन्होंने कहा कि आग की घटना में तीन श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मांग की है कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विभाग की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। संगठन ने प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिवार को एक करोड़ रुपये और गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी उठाई है।