फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डिलीट चैट और 49 कॉल से खुला मोनू की हत्या का राज

Sat, 04 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दावा है कि ये चैट मोनू और तन्नू की आपसी बातचीत की है
विज्ञापन
बावल। जड़थल निवासी मोनू (21) की हत्या का राज मोबाइल फोन से रिकवर हुई कॉल डिटेल और डिलीट चैट से खुला। शुरुआत में इसे हादसा मान चुके परिजनों को उस समय शक हुआ, जब पुलिस से मिले मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट मिला।
विज्ञापन

साइबर विशेषज्ञ की मदद से डेटा रिकवर कराया गया तो पत्नी तन्नू और मोनू के बीच हुई चैट और घटना वाले दिन 49 कॉल के रिकॉर्ड सामने आए। इसके बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से दोबारा जांच की मांग की। 8 जून को मोनू के लापता होने वाले दिन उसने पत्नी तन्नू को 49 बार फोन किया था।
हालांकि दोनों के बीच केवल एक बार करीब तीन मिनट तक बातचीत हुई। मोबाइल से मिली चैट और कॉल डिटेल ने परिवार का शक और गहरा कर दिया। मोनू का शव मिलने के बाद तन्नू अपने मायके कसोली से माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ ससुराल जड़थल पहुंची।
विज्ञापन

उसने अंतिम संस्कार से लेकर रस्म क्रिया तक सभी सामाजिक और पारिवारिक रस्में निभाईं। परिजनों के साथ रहकर उसने पति की मौत का गहरा दुख होने का भाव भी जताया, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। पुलिस ने 11 जून को मोनू का मोबाइल परिजनों को सौंपा था। मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट होने के कारण परिवार को संदेह हुआ। साइबर विशेषज्ञ से डेटा रिकवर कराने पर डिलीट चैट और कॉल रिकॉर्ड सामने आए।
इसके बाद भी परिवार ने बेटे की रस्म क्रिया पूरी होने तक किसी को अपने शक का आभास नहीं होने दिया। रस्में पूरी होने के बाद परिजनों ने मोबाइल से मिले साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
इसके बाद परिवार 21 जून और 30 जून को पुलिस उपाधीक्षक से मिला, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 2 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद मामले ने गति पकड़ी और पुलिस ने आरोपी पत्नी तन्नू और प्रेमी सोनू के दोस्त हरिओम को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी सोनू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें