फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दीपिका यादव को मिला उत्तर प्रदेश का प्रभार, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

Sun, 11 Jan 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष दीपिका यादव को राष्ट्रीय समन्वयक बनाते हुए उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। इस नियुक्ति पर दीपिका यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
दीपिका यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले चुनावों को देखते हुए वह अपनी प्रभावी भूमिका निभाते हुए संगठन में सामंजस्य बनाएंगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देने और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी सक्रियता से काम करेंगी।
विज्ञापन

पिका यादव ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अलका लांबा सहित हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, कैप्टन अजय यादव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौधरी बिजेंद्र सिंह और कुमारी शैलजा के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें