फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर विज्ञापन देकर व्यापारी से ठगे 85 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। ठगों ने फेसबुक पर विज्ञापन देकर कस्बे के एक व्यापारी से 85 हजार रुपये ठग लिए। व्यापारी ने विज्ञापन देखकर माल का ऑर्डर किया था। धारूहेड़ा पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-10 निवासी स्वर्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने 2 माह पहले ही बर्तन साफ करने वाले जूने और झाड़ू का व्यापार शुरू किया है। उसने फेसबुक पर कुछ दिन पहले वेबसाइट एक विज्ञापन देखी थी। इस पर पता और कुछ जानकारी दी गई थी। इस पर क्लिक करते ही 2 दिन बाद ही उसके पास राजीबुल रहमान नामक शख्स का फोन आया और उसने खुद को कंपनी का मालिक बताते हुए बातचीत की। इसके बाद व्यापार संबंधित बातें कीं। उसके चक्कर आकर उसने 13 बोरे सामान का ऑर्डर कर दिया।
इसकी एवज में राजीबुल रहमान ने 65 हजार 600 रुपये का बिल बनाकर उसके व्हाट्सअप नंबर पर भेज दिया। इसके बाद स्वर्ण सिंह ने 30 हजार खुद के आईसीआईसीआई बैंक के खाते से और 15 हजार रुपये भाई नीरज के फोन-पे के जरिए भेज दिए। फिर राजीबुल ने उसके पास एयर कार्गो पैकर्स और लॉजिस्ट का बिल भी भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद उसके पास किसी गौरव शर्मा नामक शख्स का फोन आया, जिसने बताया कि उनका माल आ रहा है, लेकिन सामान लेने से पहले 22 हजार रुपये ट्रांसफर करने होंगे। स्वर्ण सिंह ने जब माल पहुंचने के बाद पैसे देने की बात की तो गौरव शर्मा ने किसी विजय शर्मा से कॉल पर ही कॉन्फ्रेंस में बात कराई। इस दौरान कहा गया कि या तो 22 हजार भिजवा दो, वरना 1 हजार रुपये प्रतिदिन पेनाल्टी लगेगी। उसकी बातों से स्वर्ण सिंह डर गया और फिर उसने उनके कहे अनुसार खाते में 12 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन फिर गौरव शर्मा ने उसके पास फोन किया और 5800 रुपये ट्रांसपोर्ट खर्च के नाम पर खाते में डलवा लिए, लेकिन आज तक उसके पास माल नहीं पहुंचा है। अब ठगों का नंबर भी बंद जा रहा है। स्वर्ण सिंह ने इसकी शिकायत धारूहेड़ा थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें