फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Tue, 29 Apr 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 21रेवाड़ी। ट्रामा सेंटर में भर्ती अजय पाटौदा व अन्य व्य​क्ति। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समर्थक अजय पाटौदा पर सोमवार को डंडे से हमला कर घायल कर दिया गया। बीचबचाव करने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आई है। पुलिस ने पाटौदा को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
आरोप है कि हमला करने वाले व्यक्ति ने खुद को चंडीगढ़ में सीटीएम बताया और बदमाश को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलाया। सोमवार की सुबह 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस पहुंची थी, लेकिन वारदात के कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। आरोप है कि आरोपी ट्रॉमा सेंटर में अपने लोगों के माध्यम से धमकी दिलवा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित अजय पाटौदा ने बताया कि वह गढ़ी बोलनी रोड स्थित भक्ति नगर में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह खुद को सीटीएम बताने वाले व्यक्ति ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की। इसके बाद उनके ऊपर हमला कर दिया। हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वहीं, मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सीमा कुमारी ने बताया कि अभी दोनों पक्षों में से किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें