धारूहेड़ा । हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन के लिए एक एडहॉक कमेटी का गठन किया है। जबकि दो माह पहले डीएमसी रेवाड़ी की ओर से पहले इसको लेकर एडहॉक कमेटी बनाई जा चुकी है। अब सवाल यह है कि कौन सी कमेटी अंतिम होगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से भेजे पत्र के माध्यम से धारूहेड़ा के एक कमेटी बनाई गई जिसमें वार्ड नंबर 10 से सुमित्रा देवी (पिछड़ा वर्ग), वार्ड नंबर 1 से अजय जांगडा (सामान्य वर्ग), वार्ड नंबर 6 से अनिरुद्ध उर्फ नानक (अनुसूचित जाति), वार्ड नंबर 5 से राहुल जोशी (सामान्य वर्ग) और वार्ड नंबर 15 से मनोज कुमार (सामान्य वर्ग) को शामिल किया गया है