फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव कोलना में डीसी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 29 Sep 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 31रात्रि ठहराव में समस्या बताते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव कोलाना में रात्रि ठहराव के दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसीयूटी रुहिना व एसडीएम सुरेश कुमार के साथ ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं।
इस दौरान सड़क, जल निकासी, फसल बीमा, बिजली से जुड़ी समस्याएं आईं। डीसी ने समस्याओं का समाधान कराया। डीसी ने कोलाना गांव के लोगों को प्लास्टिक मुक्त गांव प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने और राज्य स्तरीय समारोह में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से सम्मानित होने पर बधाई दी।
विज्ञापन

डीसी ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों से बातचीत की। वहीं उन्होंने ग्राम सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र, श्मशानघाट और पशु औषधीय चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के शहीद राजेन्द्र सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन भी किया। रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने अपनी स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें