परीक्षा केंद्र का जायजा लेते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी भाड़ावास गेट स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि जिले के सभी 54 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल मुस्तैद है। डीएसपी और एसएचओ स्तर पर विशेष पैट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं जो लगातार निगरानी कर रही हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और साइबर कैफे परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे।
डीसी ने कहा कि एसडीएम, डीईओ, बीईओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में परीक्षाओं के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है।