फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 180 किलो मिलावटी और सिंथेटिक पनीर कराया नष्ट

Wed, 25 Feb 2026 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मिलावटी एवं सिंथेटिक पनीर नष्ट करती टीम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। होली को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। करीब 180 किलो सिंथेटिक और मिलावटी पनीर को नष्ट कर दिया। पनीर मेवात क्षेत्र से किशनगढ़ और खैरथल में बेचने के लिए लाया जा रहा था।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि सूचना थी कि मेवात से मिलावटी और सिंथेटिक पनीर सुबह किशनगढ़ और खैरथल में 170 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने के लिए लाया जाता है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे किशनगढ़ बास सर्किल पर टीम ने एक सफेद रंग की एक कार को रोका।
कार की तलाशी में पांच पेटियों से करीब 180 किलो सिंथेटिक पनीर बरामद हुआ। मौके पर इसकी जांच की गई जिसमें पनीर मिलावटी, सिंथेटिक और बदबूदार पाया गया। टीम ने पनीर का नमूना खाद्य सुरक्षा लैब में जांच के लिए भेज दिया और शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें