फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एलिगेंट हाइट में डांडिया-गरबा की धूम, पारंपरिक पोशाक में थिरकीं महिलाएं

Sat, 17 Oct 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एलिगेंट हाइट में डांडिया-गरबा। स्रोत : सोसाइटी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित एलिगेंट हाइट सोसाइटी में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बच्चों ने भजनों की धुन पर गरबा और डांडिया नृत्य कर उत्साह के साथ पर्व मनाया। महिलाएं पारंपरिक पोशाक में पहुंची और सामूहिक रूप से डांडिया खेला।
विज्ञापन

सोसाइटी में माता की स्थापना क्लब हाउस में की गई है, जहां नौ दिवसीय नवरात्र के दौरान सुबह-शाम पूजा और आरती की जा रही है। महिलाओं ने कार्यक्रम के लिए लगातार 22 दिन तक डांडिया नृत्य का अभ्यास किया था।
विज्ञापन

समिति की ओर से शनिवार को माता की चौकी और 20 अक्तूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोसाइटी के करीब 420 परिवार मिलकर नवरात्र पर्व मना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें