फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डहीना को 2016 में ब्लॉक का दर्जा मिला, नहीं बढ़ी सुविधाएं

Wed, 21 May 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 27तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते आवाज फाउंडेशन के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था - फोटो : kathua news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। आवाज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया और प्रदेश महासचिव सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया निमोठ ने मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें डहीना में ब्लॉक कार्यालय खोलने की मांग की।
ज्ञापन में कहा कि 2016 में ब्लाक का दर्जा मिलने के बाद भी कोई सुविधा नहीं मुहैया कराई गई। सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया ने बताया कि डहीना पहले उप-तहसील ही था। लोगों की मांग पर सरकार ने अप्रैल 2016 में ब्लॉक का दर्जा दिया था।
विज्ञापन

डहीना को ब्लॉक का दर्जा मिले नौ वर्ष बीत गए लेकिन ब्लॉक स्तर की सुविधा नहीं मिली। ब्लाक कार्यालय तक नहीं खोला गया। आयुष्मान भारत, टीकाकरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, ग्रामीण विकास परियोजनाओं लिए लोगों को जाटूसाना और खोल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर रिटायर्ड इंस्पेक्टर रवि दत्त सिहा, रामेश्वर ठेकेदार जैनाबाद, पूर्व पंच मनोहर लाल कंवाली, एडवोकेट सुधीर शर्मा, एडवोकेट करूणानिधि शर्मा, एडवोकेट अजीत, नम्बरदार महाबीर सिंह, डॉ. अजीत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें