फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, लू ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 21 May 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में गर्मी के साथ लू का प्रकोप है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से लेकर शाम तक लू चलने से लोग परेशान रहे।
मौसम विभाग के मुताबिक 23 मई तक मौसम परिवर्तनशील व गर्म रहने की संभावना है। 23 मई तक बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी। इस दौरान 21 मई को कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव तथा बरसात की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण सिविल अस्पताल में उल्टी, चक्कर आना, घबराहट तेज सिरदर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में रोजाना ऐसे 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
फिजिशियन डॉक्टर मनीष ने बताया कि खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में ना जाएं। बच्चे को ढककर ले जाएं। उल्टी, घबराहट और तेज सिरदर्द हो तो चिकित्सक को दिखाएं। जितना हो सके लू से बचकर रहें।
विज्ञापन


बिजली की खपत 80 लाख यूनिट पार
तापमान बढ़ने के कारण अब बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। बिजली की खपत 80 लाख यूनिट को पार कर चुकी है। अगर आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ता है तो एक करोड़ यूनिट के आसपास बिजली की खपत बढ़ सकती है। गर्मी के कारण लोगों ने दिन में घर से निकलना भी बंद कर दिया है। सड़कें भी सुनसान नजर आ रही हैं। लू चलने के कारण लोग काफी परेशान हैं। अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें