फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एआई से आवाज की नकल कर ठगी कर रहे साइबर अपराधी, सतर्क रहें लोग

Mon, 16 Nov 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डिजिटल युग में साइबर अपराधी ठगी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं। अब जालसाज एआई तकनीक से लोगों के परिचितों और रिश्तेदारों की आवाज की नकल कर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसे देखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने आमजन को नए तरीकों के साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि साइबर ठग एआई वॉयस क्लोनिंग और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें किसी परिचित की आवाज की हूबहू नकल करके फोन किया जाता है।
कॉल करने वाला व्यक्ति दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी या पुलिस केस का हवाला देकर परिजनों को घबराहट में डालता है और तुरंत ऑनलाइन पैसे भेजने की मांग करता है। जल्दबाजी में लोग बिना पुष्टि किए रकम ट्रांसफर कर देते हैं।
विज्ञापन

फर्जी विज्ञापनों से भी बना रहे निशाना:
एसपी ने बताया कि इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ठगी के नए तरीके सामने आ रहे हैं। जालसाज कम कीमत में हजारों फॉलोअर्स, लाइक्स और व्यूज बढ़ाने या महंगे उत्पाद सस्ते दाम पर बेचने के फर्जी विज्ञापन देते हैं। इनके झांसे में आने पर लोगों को भुगतान के लिए लिंक भेजा जाता है। इसके जरिये ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से रकम निकाल ली जाती है। ठगी के बाद आरोपी संपर्क तोड़ देते हैं।

पैसे भेजने से पहले करें पुष्टि:
पुलिस ने सलाह दी है कि किसी परिचित की आवाज में आपात स्थिति बताकर पैसे मांगे जाने पर उसके वास्तविक और सत्यापित मोबाइल नंबर पर सीधे कॉल करके पुष्टि करें। अनजान वेबसाइट और आकर्षक ऑफर पर भरोसा न करें। ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। दबाव या लालच में आकर जल्दबाजी में भुगतान करने से बचें। संदिग्ध विज्ञापन, संदेश और प्रोफाइल को रिपोर्ट कर ब्लॉक करें। एसपी ने कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने और वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें