पुलिस ने जिला के गांव लुहाना से बिना लाइसेंस अवैध रूप से एक टैंपो में शराब ले जा रहे चालक व टेंपो को कब्जे में लिया है। जांचकर्ता आत्माराम ने बताया कि रात्रि को सरपंच ने उन्हें सूचना दी कि एक व्यक्ति टेंपो में शराब ला रहा है गांव में बेचता है। पुलिस ने उसे टेंपो सहित गिरफ्तार कर लिया है। जांचकर्ता ने बताया कि वह गांव बलवाड़ी से शराब लाकर लुहाना में बेचता है। उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से देशी की 83 बोतल शराब मिली है।
पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के खिलाफ लघु सचिवालय के सामने दिया धरना
मामले में पुलिस ने भले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मौके पर ही पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली और आरोपी की मां द्वारा पुलिस के ही सामने सरपंच से हाथापाई करने पर ग्रामीणों में रोष था। देर रात और फिर सुबह ग्रामीण एसपी से मिलने पहुंचे। सुबह एसपी के न मिलने पर करीब घंटे भर से ज्यादा समय तक लघु सचिवालय के सामने धरना भी दिया। इसके बाद एसपी रीडर ग्रामीणों को डीएसपी सतपाल सिंह के पास ले गए। यहां डीएसपी ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और सांठगांठ के आरोपी पुलिसकर्मी को उनके गांव का मामला न देने का भी आश्वासन दिया।