फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बना धमकी देने का आरोप

Sun, 16 Jan 2022 07:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने अश्लील वीडियो भी बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले की एक महिला ने दिल्ली के एक बुटिक संचालक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाने की बात कही है। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बुटिक संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि वह वर्ष 2016 में दिल्ली के सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति की बुटिक पर टेलरिंग का काम सीखने के लिए जाती थी। उस समय वह नाबालिग थी। आरोप है इस दौरान बुटिक संचालक ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 18 वर्ष की होने के बाद बुटिक संचालक से शादी के लिए कहा तो अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी और उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

दिसंबर 2020 में एक युवक के साथ उसकी शादी हो गई थी। शादी के बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। दिसंबर 2021 में वह अपने मायके आई तो आरोपी भी वहां पहुंच गया था और धमकी देकर खेत में मिलने के लिए बुला ब्लैकमेल कर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता को ससुराल के लोगों के पास अश्लील वीडियो व फोटो भेजने की धमकी दी थी। इस दौरान बुटिक संचालक की पत्नी को इस बारे में बताया तो उसने भी वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर आरोपी ने वीडियो व फोटो उसके पति के पास भेज दिए थे।  

महिला थाना पुलिस ने बुटिक संचालक के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंस (पॉक्सो) एक्ट, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान महिला थाना पुलिस ने शनिवार की रात को बुटिक संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें