मूल रूप से बावल और हाल में पॉश एरिया मॉडल टाउन में रह रही एक महिला ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बावल के मोहल्ला हसनपुरा निवासी दिनेश कुमार परिवार के साथ मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रह रहे है। बृहस्पतिवार रात दिनेश कुमार की पत्नी सुनीता (35) ने अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। रात करीब 11 बजे दिनेश कमरे में पहुंचे तो सुनीता फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ परिजनों ने बताया कि सुनीता बेटे मोहित को पढ़ने के लिए हॉस्टल भेजना चाहती थी। जबकि दिनेश और खुद मोहित हॉस्टल नहीं जाना चाहता था। इस बात पर दिनेश और सुनीता की कई बार बहस भी हुई थी। पुलिस ने परिजनों बयान पर सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।