खेतासराय के पाराकमाल गांव में ग्राम प्रधान पुत्र की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
क्षेत्र के पारां कमाल गावं में शुक्त्रस्वार की दोपहर दिनदहाड़े प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के पाराकमाल गावं निवासी ज़फ़र सुपारी की माता खुर्शीदा ग्राम प्रधान है । प्रधान का कामकाज उनके बेटे जफर ही देखते थे। शुक्त्रस्वार की दोपहर ज़फ़र सुपारी बाइक पर पीछे बैठकर खेतासराय बाजार से अपने गावं जा रहे थे।
बाइक उनका भाई फरहान चला रहा था। गावं की आबादी के निकट लिंक मार्ग पर पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशो ने बाइक रोक कर ज़फ़र को गोली मार दी। ज़फ़र दाहिने पैर से विकलांग था इसलिए भाग नही सकता था ।
फरहान ने भाग कर जान बचाई और गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पहले ज़फ़र को खेतासराय के निजी चिकित्सालय लाया गया जहां से ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत की खबर लगते ही गावं में तनाव व्याप्त हो गया । मृतक ज़फ़र से गावं आदिल और अलीमु आदि के परिवार से पुरानी रंजिश चली रही थी। दो वर्ष पूर्व भी दोनों पक्षों में कई चक्त्रस् मारपीट हो चुकी है ।
शुक्रवार को भी खेतासराय बाजार में ज़फ़र की दूसरे पक्ष के एक युवक से गली गलौज और देख लेने की बात हुई था। थानाध्यक्ष प्रमोद यादव का कहना मामला रंजिश का है अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों को ग्रिफ्तार किया जाएगा ।