फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर में डूबने से दो युवकों की मौत

Wed, 08 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
जलघर में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ढाणी ठेठरबाढ के जल घर में मंगलवार दोपहर जलघर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गांव ढाणी ठेठरबाढ़ के जल घर में दोपहर को दो अज्ञात युवक नहाने के लिए उतर गए और डूब गए। शाम को जब ग्रामीण डीग की तरफ गए तो उन्हें जल घर के बाहर कपड़े दिखाई दिए, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। इसके बाद जब उन्होंने जल घर के डीग की तरफ देखा तो शव उतराते नजर आए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  इसके बाद युवकों के डूबने की सूचना पर क्षेत्र के अनेक गांवों के लोग वहां और पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाला।  दोनों युवक निमोठ के बताए जाते हैं। डहीना चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान 26 वर्षीय विक्की व 34 वर्षीय प्रेमप्रकाश निवासी निमोठ के रूप में हुई है। दोनों एक ही जाति से सबंध रखते है और मजदूरी करते हैं। जैसे ही दो युवकों की डूबने की सूचना निमोठ के ग्रामीणों को मिली तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें