फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपर स्क्रैप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नया बाजार में एक दुकान से 30 मार्च की रात कॉपर स्क्रैप चोरी करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनीपत जिला के नगर गांव निवासी विनोद उर्फ संदीप व निशांत उर्फ कालू के रूप में हुई है। दोनों पहले दिन में रैकी करती थे और इसके बाद रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को दोनों को अदालत से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया था। गुरुवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से और भी चोरी की कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।

 पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पहले वह किसी एक दुकान को टारगेट बनाते। दिन के समय उसकी पूरी जानकारी जुटाते और रात होते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। 30 मार्च को भी आरोपियों ने दिन के समय नया बाजार में रैकी की और रात को दुकान का शटर उखाड़ कर कॉपर स्क्रैप चोरी कर टैंपो में डालकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


30 मार्च की रात को ही गुड़गांव पुलिस ने आरोपियों को चोरी किए हुए माल सहित गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद शहर थाना पुलिस ने चोरी हुआ माल बरामद कर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें