फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़ चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

Wed, 28 Oct 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कसौला थाना क्षेत्र के गांव काठूवास में चोर ने एक खिड़की तोड़कर मकान में दाखिल हुए और हजारों की नकदी और आभूषण समेटकर ले गए। पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कसौला थाना पुलिस को दी गई जानकारी में गांव काठूवास निवासी बिल्लूराम ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात वह परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था। देर रात चोर उसके मकान की खिड़की तोड़ अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और करीब 40 हजार रुपये के जेवरात चुरा ले गए। जांचकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें