फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: लूटपाट के इरादे से टेंपो चालक पर चाकू से हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Thu, 13 Apr 2023 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बावल (रेवाड़ी)

सार

हरियाणा में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में रेवाड़ी में टैंपो चालक पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मर्डर डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा बावल में बुधवार रात को एक कंपनी से दूसरी कंपनी में माल छोड़ने जा रहे टैंपो चालक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने चालक पर चाकू से हमला भी कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कसौला थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से यूपी के जिला मथुरा निवासी उपेन्द्र बावल स्थित एक कंपनी का लोडिंग टैंपो चलाता है। बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उपेन्द्र एक कंपनी से माल लेकर दूसरी कंपनी में जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-तीन में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की। उसने टैंपों नहीं रोका तो बदमाशों ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद भी उपेन्द्र ने अपना टैंपों नहीं रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें