हरियाणा में गेहूं का सीजन जोरों पर है। किसान गेहूं लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन किसानों को सरकार और प्रशासन से लगातार शिकायतें हैं। इसी कड़ी फतेहाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें किसानों ने ठगी का आरोप लगाया है।
फतेहाबाद के टोहाना में रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में गेहूं तुलाई के दौरान 700 ग्राम की गड़बडी का आरोप लगाते हुए किसान मोर्चा के नेताओ ने वीडियो वायरल कर दी। किसान नेता लाभ सिंह, रमेश डांगरा व हरपाल सिंह ने 10 से 12 आढ़तियों पर तौल मे गड़बडी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मंडी के तीन आढ़तियों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला ने 24 घंटे में आढ़तियों से मांगा जवाब
आढ़तियों को 24 घंटे मे जवाब देना होगा यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मार्केट कमेटी प्रसाशन द्वारा गोयल पेस्टीसाइड, सतपाल एन्ड संस सहित तीन आढ़तियों को नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें किसान मोर्चा के नेता रमेश कुमार ने कहा कि एडिशनल अनाज मंडी में किसानो के साथ 50 किलोग्राम गेहूं तोलने पर 700 ग्राम की अधिक तुलाई करके ठगी की जा रही है। रमेश कुमार के अनुसार 10 से 12 आढ़तियो के द्वारा यह गड़बडी की जा रही है। किसान नेताओं ने प्रशासन से आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
जांच अधिकारी के अनुसार
वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। तीन आढ़तियों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। --अमित रोहिल्ला, सचिव, मार्केट कमेटी टोहाना।