दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित असाही पुल के समीप कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट लेकर बैठे एक व्यक्ति की पीटाई कर उससे लूटपाट की। बदमाश उसे गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव के समीप पटककर भाग गए।
कसोला थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि अलवर जिले के मुंडावर निवासी भूप सिंह नोयडा एक कंपनी में काम करता है।
10 फरवरी की रात गुरुग्राम के राजीव चौक से एक गाड़ी में लिफ्ट लेकर बावल आ रहा था। उसने पहले से सवार बदमाशों ने बनीपुर चौक असाही पुल के समीप गाड़ी रोककर भूप सिंह से मारपीट कर दो सोने की अंगूठी, हजारों की नकदी, दो मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात छीन लिए। बदमाश भूप सिंह को हाथ-पैर बांधकर शिकोहपुर गांव के समीप पटककर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने कसोला थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन बदमाशों को सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।