फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: रेवाड़ी सेक्टर-3 में पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर मकान में पड़ा डाका, रात दो बजे हथियारों के बल पर परिवार को बनाया बंधक

Mon, 04 Jul 2022 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

बदमाश रविवार और सोमवार आधी रात लगभग ढाई बजे गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और लाखों के गहने व करीब पांच हजार की नकदी लेकर चंपत हो गए। व्यवसायी दीवान चंद जैन का घर शहर के व्यस्त राजीव चौक व जैन मंदिर के पास स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में शनिवार रात दो बजे बावल रोड स्थित सेक्टर-3 में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर नामी व्यवसायी के घर में डकैती डाली गई। करीब छह नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी दीवान चंद जैन के घर में रात करीब दो बजे घुसकर हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बना लिया। बदमाश ने सात तोले सोने के आभूषण और पांच हजार रुपये नकदी लूट ले गए। उन्होंने महिला के शरीर पर पड़े गहने भी उतरवा लिए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बदमाश रविवार और सोमवार आधी रात लगभग ढाई बजे गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और लाखों के गहने व करीब पांच हजार की नकदी लेकर चंपत हो गए। व्यवसायी दीवान चंद जैन का घर शहर के व्यस्त राजीव चौक व जैन मंदिर के पास स्थित है। सेक्टर 3 पुलिस चौकी भी घर से मात्र 200 मीटर दूर है। डकैती के शिकार दीवान चंद जैन के अनुसार, चेहरे पर नकाब लगाए हुए कुछ बदमाश रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि के बाद घर में घुसे। आते ही उन्होंने धमकाना शुरू किया। बदमाशों ने कहा कि वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। वह केवल सोना, चांदी व नगदी के लिए आए हैं। 

इस दौरान व्यवसायी दीवान चंद की पत्नी ने अपने गहने उतार कर बदमाशों को दे दिए। नकाबपोशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर खुद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी बुलाए गए। नामी व्यवसायी दीवान चंद से मामला जुड़ा होने के चलते रेवाड़ी पुलिस काफी सक्रिय है। बताया जा रहा है कि बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें