फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: सांड़ ने हमला किया तो पेट्रोल डालकर आग लगाई, गांव वालों ने मशक्कत से पाया काबू

Fri, 05 Jan 2024 05:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

सांड़ को उपचार के लिए झज्जर की गोशाला में भर्ती करवाया गया। रोहड़ाई थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव रतनथल में एक व्यक्ति ने सांड़ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वह तड़पने लगा। यह देखकर गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इसके बाद सांड़ को उपचार के लिए झज्जर की गोशाला में भर्ती करवाया गया।  

विज्ञापन


गांव रतनथल निवासी रामप्रसाद अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक सांड़ और गाय लड़ते हुए वहां आ गए। इसी बीच सांड़ ने रामप्रसाद पर हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गए। गांव के मुरारीलाल ने पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि रामप्रसाद पर हमला करने पर उसके बेटे सुरेश ने सांड़ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे सांड़ तड़पते हुए इधर-उधर भागने लगा। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बझाई और उसे झज्जर जिले की एक गोशाला में उपचार के लिए भेजा।

मुरारी लाल ने बताया कि उन्होंने उसी दिन इसकी शिकायत रोहड़ाई थाना पुलिस को दी, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में वे डीएसपी से भी मिले पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसपी दीपक सहारण से मिले। उनके आदेश पर रोहड़ाई थाना पुलिस ने सुरेश के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें