फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: घर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सब्जी वालों के पास चलाए; 5.10 लाख की फेक करेंसी बरामद

Fri, 05 Jan 2024 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी बखतौर सिंह के घर लगाई मशीन पर नकली नोट छापने में लगे हुए थे। वहां नोट छापने के बाद उन्हें चलाने के लिए दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कुछ नोट चलाए भी हैं लेकिन सब्जी वालों को। किसी सब्जी वाले से पांच सौ की सब्जी ले ली और किसी से दो सौ की सब्जी लेकर तीन सौ रुपये वापस ले लिए।
विज्ञापन
नकली नोट - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में ही मशीन लगाकर नोट छापने के बाद उसे मार्केट में चलाने के लिए निकले एक गिरोह का लुधियाना की थाना सराभा नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पांच लाख दस हजार रुपये के पांच सौ के नकली नोट और एक कार बरामद की है।

विज्ञापन


आरोपियों से जो कार बरामद हुई है वह कार आरोपी अपने पड़ोसी की लेकर आए थे जिसे इस काम के बारे में पता भी नहीं था। थाना सराभा नगर पुलिस ने इस मामले में जगरांव के अगवाड़ लुदाई निवासी सोहन सिंह उर्फ सन्नी और जगरांव के अगवात गुज्जरां निवासी मंदीप सिंह मनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि गिरोह का सरगना मोगा के गांव लोहारा का निवासी बखतौर सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार आरोपी बखतौर सिंह का पता लगाने में जुटी है।

नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नकली नोट छापने और उसे मार्केट में चलाने का धंधा करने में जुटे हैं। आरोपियों के पास भारी मात्रा में नकली नोट हैं और वह महानगर में उसे चलाने के लिए घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बखतौर सिंह तो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसका पीछा किया गया। मगर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली नोट और गाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन


मोगा में छापते थे नोट 
एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी बखतौर सिंह के घर लगाई मशीन पर नकली नोट छापने में लगे हुए थे। वहां नोट छापने के बाद उन्हें चलाने के लिए दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कुछ नोट चलाए भी हैं लेकिन वह भी सब्जी वालों को। किसी सब्जी वाले से पांच सौ की सब्जी ले ली और किसी से दो सौ की सब्जी लेकर तीन सौ रुपये वापस ले लिए। वह ट्राई कर रहे थे कि लोगों को पहचान में आते हैं या नहीं। बाकी उसके बाद वह नोट किसी को देने के लिए भी तैयार थे। 

एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से जो गाड़ी बरामद की गई है वह आरोपी मनी अपने किसी पड़ोसी महिला से मांग कर लाया था और उसे झूठ बोला था कि उसे लुधियाना किसी जरूरी काम से जाना है। मगर वह नकली नोट चलाने के लिए निकला था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उनके साथ इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें