फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करने का आरोपी पूर्व सैनिक गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
jail - फोटो : jail
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के भिवाड़ी मार्ग स्थित द्वारकाधीश सोसायटी के फ्लैट में बीती 10 नवंबर को गोली चलने से हुई सिधरावली निवासी युवक की मौत के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पूर्व सैनिक को सिधरावली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार शाम हुई कार्रवाई में आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव जौरासी निवासी जयकिशन उर्फ सेठी के रूप में हुई है। बताया कि जिला गुरुग्राम के गांव जौरासी निवासी पूर्व सैनिक जयकिशन उर्फ सेठी द्वारकाधीश में रहता है। 10 नवंबर को सिधरावली निवासी धीरज उसके पास किसी काम से आया था। जयकिशन के फ्लैट पर गोली चलने से धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था तथा भिवाड़ी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जयकिशन ने पुलिस को बताया था कि धीरज ने उससे पिस्तौल लेने की जिद कर रहा था। आपस में पिस्तौल लेने के लिए हुई हाथापाई में गोली चल गई तथा धीरज की छाती में लगी। धीरज के पिता वीरभान ने जयकिशन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में वीरभान ने कहा था कि धीरज सुबह यह कह कर घर से निकला था कि वह जयकिशन के फ्लैट पर जा रहा है। आधे घंटे बाद ही धीरज को गोली लगने सूचना मिली। पुलिस ने जयकिशन के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें