रेवाड़ी सिटी थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान की छत तोड़कर मोबाइल चोरी करने के गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने 21 चोरी हुए मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस अब रिमांड के शेष दिनों में अन्य वारदातों और शेष रिकवरी के बारे में पूछताछ कर रही है।
27 दिसंबर की रात को गिरफ्तार किया गया आरोपी जिला नीमच निवासी सुनील है। वह फिलहाल ततारपुर में रहता था। आरोपी ने इसी साल बस स्टैंड के पास खासापुरा निवासी गौरव की मोबाइल शॉप से 25 मोबाइल चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया था।