फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: मंदिर से पूजा करके लौट रही महिला को कार ने कुचला, तोड़ा दम, आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज

Sat, 09 Mar 2024 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

महिला और आरोपी कार चालक की पहचान हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गांव जाहिजपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में कोसली में मंदिर से पूजा करके लौट रही एक महिला को कार चालक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान लिलोढ़ निवासी पूजा पत्नी रणधीर के रूप में हुई है। आरोपी कार चालक की भी पहचान हो गई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव लिलोढ़ निवासी नवीन ने बताया कि 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे गांव में शिव मंदिर पर भंडारा चल रहा था। उसकी चाची पूजा शिव मंदिर से पूजा करके घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक चालक कार को पीछे कर रहा था। इसी दौरान कार का पिछला पहिया पूजा पर चढ़ गया। फिर कार चालक ने गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी।

इससे आगे के पहिये भी पैरों पर चढ़ गए। किसी तरह से आसपास से गुजर रहे लोगों ने पूजा को गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला। तब तक पूजा की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। मौके पर गांव के सरपंच पहुंचे। पूजा को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे की अभी जांच की जा रही है। - राजकुमार, एएसआई, थाना कोसली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें