गांव सुठानी में बुधवार को एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव को बावल सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांचकर्ता एएसआई राजेश ने बताया कि जींद निवासी नरेश अपने परिवार के साथ सुठानी गांव में किराए के मकान में रहता था। वह बावल की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उन्होंने बताया कि कंपनी से आकर उसने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अभी कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।