फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में खड़ी ओमनी वैन लगी आग: वर्कशॉप में गाड़ी ठीक करते समय हुआ हादसा, रोड पर लगा जाम

Thu, 27 Apr 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के गांव महेश्वरी में एक वर्कशॉप बनी हुई है। एक दिन पहले यहां एक ओमनी वैन ठीक होने के लिए आई थी। वीरवार को मेकैनिक कार को ठीक कर रहे थे। तभी अचानक चिंगारी उठी और फिर कार में आग लग गई।
विज्ञापन
गाड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के कस्बे के महेश्वरी गांव में व्हीकल ठीक करने वाली एक वर्कशॉप में आग लग गई। आग की वजह से गैराज के अंदर खड़ी एक ओमनी वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना के बाद साथ लगते भिवाड़ी कस्बा से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने की असली वजह पता नहीं चल पाई है।

विज्ञापन


धारूहेड़ा के गांव महेश्वरी स्थित वर्कशॉप की घटना
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के गांव महेश्वरी में एक वर्कशॉप बनी हुई है। एक दिन पहले यहां एक ओमनी वैन ठीक होने के लिए आई थी। वीरवार को मेकैनिक कार को ठीक कर रहे थे। तभी अचानक चिंगारी उठी और फिर कार में आग लग गई। कुछ सेकेंड के भीतर ही पूरी कार में आग भड़क गई। वर्कशॉप से आग की लपटे उठती देख आसपास के लोग दहशत में आ गए।

गैराज के अंदर लगी आग पर काबू पा लिया गया
देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। सूचना के बाद धारूहेड़ा के साथ लगते भिवाड़ी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। वर्कशॉप व कार के अंदर सीएनजी सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत यह रही कि आग लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं फटे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिस जगह वर्कशॉप बनी हुई है, वो काफी व्यस्त रोड है। आगजनी की वजह से रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। दमकल की गाड़ी ने समय रहते गैराज के अंदर लगी आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें