फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.42 लाख रुपये के पुराने नोट के साथ युवक काबू

Tue, 20 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरानी नोटों के साथ युवक काबू
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम बिना टिकट घूम रहे एक युवक से चेकिंग के दौरान टीआई ने बंद पुरानी करेंसी के 2.42 लाख रुपये बरामद किए। टीआई ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जिसके बाद युवक को जीआरपी ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। इतनी मात्रा में रुपये कहां से आए और कहां ले जाए जा रहे थे इस बात की पूछताछ जीएआरपी थाने में चल रही है। हालांकि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए युवक को मंगलवार को गुरुग्राम इनकम टैक्स के हवाले किया जाएगा। फिलहाल जीआरपी थाने की कस्टडी में मौजूद किशन नाम का युवक बिहार राज्य के खगरिया जिले का रहने वाला है। युवक के पास से जो 2.42 लाख रुपये बरामद किये गए हैं उनमें 2 नोट बंद एक हजार रुपये के हैं, जबकि 480 नोट 500 की बंद करेंसी के हैं।
विज्ञापन

---------
-हिसार और भटिंडा में देना था मजदूरों को पेमेंट
मामले की जांच में 2.42 लाख रुपये भिवाड़ी की आईटेक कंपनी से लाने का मामला सामने आया है। इस कंपनी का कुछ काम हिसार और पंजाब के भंटिंडा में चल रहा है। यहां पर 25 मजदूरों की पेमेंट देनी थी। जिसके लिए किशन भिवाड़ी से रकम लेकर रवाना हुआ था और रेवाड़ी से हिसार होते हुए उसे पंजाब जाना था। जिसके लिए वह प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था।
--------
-तीन घंटे पहले पहुंचा इसलिए नहीं मिली टिकट
पूछताछ में किशन ने बताया कि वाया हिसार पंजाब के भटिंडा जाने वाली ट्रेन पर उसे बैठना था। ट्रेन का समय शाम पौने छह बजे का था। जबकि वह स्टेशन पर दो बजे के करीब ही पहुंच चुका था। लेकिन ट्रेन आने से तीन घंटे से पहले पहले टिकट नहीं मिल सकता था। जिस वजह से वह प्लेटफार्म पर घूम रहा था। इसी दौरान सीटीआई सुरेश कुमार ने उसे बेटिकट धर दबोचा और तलाशी के दौरान नोट बरामद हुए।
विज्ञापन

---------
मजदूरों को बनाते बेवकूफ
जब 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट बंद करने का ऐलान किया था। उस शाम भी रेवाड़ी में कई कंपनी और फैक्ट्रियों के मालिकों ने मजदूरों और अन्य कर्मियों के फैसले से नावाकिफ होने का फायदा उठातेेेेे हुए पेमेंट 500 और 1000 रुपये के नोट में बांट दी थी। इस मामले में भी मजदूरों को पेमेंट बांटने के लिए ही रकम ले जाई जाने की बात सामने आई है।
----------
-अब केवल बैंकों में ही जमा हो सकती है रकम
8 नवंबर की देर रात से पुरानी करंसी के एक हजार और पांच सौ के नोटों का आपसी लेनदेन बंद हो गया था। इसके बाद केवल सरकारी महकमों में जमा होने वाला शुल्क और बैंकों में ही रकम बंद कराई जा सकती थी। लेकिन कुछ दिनों पहले बैंकों में ही रकम जमा होने के आदेश हो गए हैं।
--------
पूछताछ में पुरानी बंद करेंसी के 2.42 लाख रुपये हिसार और भटिंडा में काम कर रहे मजदूरों को पेमेंट के तौर पर देने की बात सामने आई है। युवक को गुरुग्राम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें