फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: रालियावास के एडवोकेट अविनाश के घर एनआईए ने मारा छापा, छह घंटे की पूछताछ व रिकॉर्ड खंगाला

Tue, 18 Oct 2022 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

छह घंटे पूछताछ की व रिकॉर्ड खंगालने के बाद टीम लौटी। टीम ने एडवोकेट को मुख्यालय पर बुलाया है। एडवोकेट अविनाश गुरुग्राम की कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। एनआईए की टीम तीन गाड़ियों में पहुंची थी। 
विज्ञापन
गांव रालियावास में कार्रवाई के बाद गाड़ी में बैठकर जाती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव रालियावास में एडवोकेट अविनाश के घर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार की सुबह करीब छह बजे छापा मारा। टीम ने करीब 6 घंटे जांच करने के बाद चली गई। इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। टीम ने एडवोकेट से पूछताछ करने के साथ ही रिकॉर्ड की जांच की।

विज्ञापन


हालांकि यह टीम अपने साथ क्या रिकॉर्ड लेकर गई है और यहां से क्या बरामद हुआ है। इस बारे में टीम ने जानकारी नहीं दी है। पुलिस के अनुसार एडवोकेट का फोन यह टीम अपने साथ ले गई है और उन्हें नोटिस भी दिया गया है। बुधवार को एडवोकेट को एनआईए मुख्यालय बुलाया गया है। 
 

यह भी पढ़ें : झज्जर: तड़के चार बजे ही गैंगेस्टर नरेश उर्फ सेठी के घर पहुंची एनआईए, चार घंटे तक खंगाला घर

विज्ञापन

रालियावास गांव में मंगलवार की सुबह कार्रवाई के दौरान एडवोकेट के घर पास ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने वहां से लोगों को वापस भेज दिया। बताया जा रहा है कि एडवोकेट गुरुग्राम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। अविनाश के पास कई नामी गैंगस्टरों के केस हैं। जिनको लेकर पूछताछ की गई है। टीम में निरीक्षक हरिओम, छह कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे।
 

मोबाइल, सहित अन्य कागजातों की जांच 
पुलिस के अनुसार टीम एडवोकेट अविनाश से किसी गैंगस्टर के बारे में पूछताछ की है। साथ ही उनके मोबाइल के अलावा अन्य दस्तावेजों को भी चेक किया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि अविनाश किस गैंगस्टर का कोर्ट में केस लड़ रहे हैं या फिर कोई अन्य मामला है।  

विज्ञापन

 
सुबह एनआईए की टीम ने पुलिस सहायता मांगी थी। टीम के साथ पुलिस को भेज दिया गया था। टीम एक मोबाइल अपने साथ लेकर गई है। साथ ही एडवोकेट को बुधवार को एनआईए के मुख्यालय बुलाया गया है। इसके अलावा कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। - मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कसौला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें