दो दिन पूर्व एनएच-8 पर मसानी ब्रिज से कुछ दूरी पर एक खेत में मिले युवक का शव के मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीएम रिपोर्ट में युवक की हत्या का कारण सिर में लगी चोट बताया गया है। मुकदमा आशियाकी गोरावास और हाल में खलियावास रहने वाले विक्रम के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई राकेश ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारे का पता मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही चल सकेगा। बता दें कि 20 दिसंबर को एनएच-8 पर हाइवे से कुछ दूरी पर खेत में एक युवक का अधजला शव मिला था। कूड़े के बीच युवक का शव पहचान छिपाने के मंशा से ही जलाया गया था।