फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: मोटरसाइकिल का कार के नाम से दिल्ली में सात बार चालान, बाइक से कभी दिल्ली गया तक नहीं

Thu, 22 Feb 2024 07:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पीड़ित अमीन ने बताया वह कभी मोटरसाइकिल लेकर दिल्ली ही नहीं गया, फिर भी उसके घर दिल्ली पुलिस के नाम से चालान आया है।
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला को शिकायत सौंपता अमीन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में खड़ी मोटरसाइकिल का कार के नाम से दिल्ली में सात बार चालान होने का मामला सामने आया है। गांव बालवाड़ी निवासी अमीन खान ने परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के कार्यालय पर आकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को अपनी एक लिखित शिकायत भेजी है।

विज्ञापन


शिकायत में बताया है कि उसने मोटरसाइकिल 9 जनवरी 2017 को कुंड के एक शोरूम से खरीदी थी। पंद्रह दिन पहले घर पर डाक द्वारा पांच हजार का एक ट्रैफिक पुलिस दिल्ली का चालान आया। अमीन ने बताया कि वह कभी मोटरसाइकिल लेकर दिल्ली ही नहीं गया।

ऑनलाइन जब पूरे चालान की कॉपी निकलवाई तो पता चला की यह एक दिल्ली में कार का नंबर है, जिसकी फोटो भी साथ है और इस कार का सात बार चालान हो चुका है जिस पर उसकी मोटरसाइकिल का नंबर लिखा है।
विज्ञापन


वहीं, अब अमीन ने अपनी मोटरसाइकिल की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस भी साथ लेकर पीपीपी कोऑर्डिनेटर के माध्यम से मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि वह गरीब आदमी है, इस गलत चालान का बोझ हटाया जाए और आरोपी को पकड़कर उसे सजा दी जाए। पीपीपी कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि अमीन की समस्या जल्द दूर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें