फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी से लाखों रुपयों की क्वाइल की चोरी

Wed, 10 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी से लाखों रुपयों की लोहे की क्वाइल चोरी करने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने माल समेत गाड़ी चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने मैनेजर सत्यवीर की शिकायत पर आरोपी चालकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी हरदोई निवासी लक्ष्मण और मदन के रूप में हुई हैं।

पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि 7 फरवरी की देर रात  उत्तर प्रदेश निवासी लक्ष्मण और मदन 4 लाख रुपये कीमत का करीब 15 मीट्रिक टन आयरन क्वाइल लेकर कंपनी से निकले थे।  बाद में चालक और परिचालक तय जगह माल लेकर नहीं पहुंचे और न ही दोनों से संपर्क हुआ। जिसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई थी।
विज्ञापन


कंपनी कर्मचारियों की भी हैं सांठगांठ
शुरूआती जांच में कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की भी आरोपियों के साथ मिली भगत की बात सामने आई है। जांचकर्ता ने बताया कि वारदात में शामिल चालक और परिचालक से पूछताछ कर कंपनी कर्मचारियों की भूमिका पुख्ता कर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें