फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी ‘रडार’ पर लेकिन पहुंच से ‘दूर’

Sat, 05 Dec 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठे पर दुष्कर्म के बाद डाका। कार में युवक-युवती का शव, खेड़ा आलमपुर पीएनबी बैंक में लूट। जिले में हर दिन अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


दो चार दिन पुलिस जांच चल रही है जैसे बयान देकर सुर्खियों में रहती है और फिर मामला शांत। हर बार अपराधी पुलिस को नई चुनौती पेश कर रहे हैं।

पुलिस हर बार दावा करती है कि आरोपी उनके रडार पर हैं और जल्द ही पकड़ में आ जाएंगे। पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक नजर डालें तो न तो बदमाशों की धरपकड़ हुई है और न ही वारदात रुक रही हैं।

पुलिस चौकी से महज चंद कदमों पर बुधवार रात अलग-अलग तीन जगहों पर गोलियां चलती रहीं। इस मामले में भी बदमाशों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस वारदात को फर्जी बताती रही और बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को केवीएस शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला, 8 अक्तूबर को खेड़ा आलमपुर पीएनबी शाखा में लूट, कोसली में एक युवक और युवती की कार में मिले शव और बिलखा में तालिबानी अंदाज में दुष्कर्म के बाद लूट की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस की नाकामी साफ दिख रही है। नवदीप ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर भी हथियार बंद बदमाश धमकी दे चुके हैं।

किस घटना में कब क्या हुआ....
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, जांच अटकी
शहर में चार अक्टूबर की रात को सीआईए पुलिस ने नकल गिरोह के मुख्य आरोपी के साथ 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी।

घटना के दो दिन बाद तीन आरोपियों को पकड़ने के बाद अब तक पुलिस गिरोह के मास्टमाइंड तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का कहना है कि एचटेट पेपर लीक मामले के मुख्यआरोपी जींद निवासी कुलबीर के पकड़े जाने से मामले से जुड़ी बड़ी मछलियों को पकड़ा जाएगा। युवाओं के भविष्य से जुड़ा होने के बावजूद जांच का आगे नहीं बढ़ना पुलिस की कार्यप्रणाली में सुस्ती का दर्शा रहा है।

बैंक लूट मामले में पुलिस सुस्त
बदमाशों की चुस्ती कहें या फिर पुलिस की सुस्ती की आठ अक्टूबर को पांच हथियार बंद बदमाश खेड़ा आलमपुर की पीएनबी शाखा में लूट करते हैं तथा पुलिस के सामने से फायरिंग करते हुए फरार हो जाते हैं। पीएनबी में हुई लूट में बदमाशों ने लगभग तीन लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मौके पर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाकी बदमाशों की पहचान होने के बावजूद उन्हें आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

12 अक्टूबर को तालिबानी अंदाज में सुलखा में डाका व दो महिलाओं के साथ बलात्कार
बारह अक्टूबर को जिले के गांव सुलखा के निकट ईंट भट्ठे पर मुनीम व मजदूरों को बंधक बनाकर उनके ही सामने दो महिलाओं के साथ मेवात गिरोह के बदमाशों ने दुष्कर्म करने से क्षेत्र के लोगों में दहशत पैदा हो गई थी। बदमाशों ने यहां पर महिलाओं के जेवरात सहित दो ट्रैक्टर-ट्राली की लूट भी की थी। रेवाड़ी पुलिस वारदात में शामिल आरोपियों को आज तक नहीं पकड़ पाई है।

सितंबर में रामसिंह पुरा व उत्तम नगर में हो चुकी है, फायरिंग
बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बदमाश 14 सितंबर को रामसिंहपुरा व उत्तम नगर में भी फायरिंग कर चुके हैं। उत्तम नगर में एक हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों ने एक युवक पर दो फायर झोंके थे। वहीं सिटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक रामसिंह पुरा में प्रॉपर्टी डीलर के आफिस पर फायर कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


कोट्स
सुलखा वाले केस में सभी अपराधियों की पहचान हो चुकी है। अपराधी राजस्थान और गुजरात में छुपे हुए हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है, जल्दी ही इस मामले के साथ सभी मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाकी मामलों में भी पुलिस जांच चल रही है। - बलवान सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें