फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Rewari: लैपटॉप चोरी के आरोप में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Aug 2023 08:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 48 वर्षीय बाबूलाल राजस्थान के जालौर का रहने वाला था। पिटाई की वजह से बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा कस्बे में कुछ लोगों ने लैपटॉप चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जिला जालौर निवासी करीब 48 वर्षीय बाबूलाल भिवाड़ी में बेटे पूनाराम के पास झुग्गियों में रहता था। 14 अगस्त की रात उसे धारूहेड़ा के महेश्वरी स्थित गोयल कॉलोनी में रहने वाले मोहनलाल व अन्य लोगों ने चोरी के आरोप में पकड़ लिया।

 

आरोप है कि गोयल कॉलोनी निवासी मोहन लाल, महेश्वरी निवासी महाबीर, कर्मबीर व अशोक ने मिलकर बाबूलाल को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। आरोपियों ने बाबूलाल पर लैपटॉप चोरी करने का आरोप लगाया था। पिटाई की वजह से बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मोहनलाल ने गोयल कॉलोनी में ही दुकान खोली हुई है, जहां उसका लैपटॉप चोरी हो गया था, लेकिन उसने पुलिस को चोरी की सूचना नहीं दी। मोहन व उसके साथियों ने बाबूलाल को रात के वक्त दुकान के पास पकड़ लिया और चोरी के आरोप में उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 302, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज करते आरोपी मोहनलाल, महाबीर, कर्मबीर व अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें