फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके युवक ने मांगे 2 लाख

Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार दैनिक मजदूरी 20 रूपये बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
लिव-इन रिलेशनशिव में रह चुके एक युवक ने संबंधों को सार्वजनिक करने और जान से मारने की धमकी देकर शहर निवासी एक विधवा से 2 लाख रुपये की मांग की है। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विधवा महिला ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोनू चौधरी नामक एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सोनू विवाहित है और फरीदाबाद के सेक्टर-23 में संजय कॉलोनी में रहता है। पीड़िता के एक बेटा भी है। महिला का आरोप है कि सोनू पिछले कुछ समय से उससे लगातार किसी न किसी बहाने हजारों रुपये ले जाता था।

11 जुलाई को भी सोनू ने  2 लाख रुपये मांगे, लेकिन असमर्थता जताने पर उसने निजी संबंधों को सार्वजनिक करने और बाद में उसे और उसके बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें