फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दंपति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, घायल

Sat, 11 Feb 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव चांदनवास में रंजिश में वीरवार रात एक युवक ने गांव के ही एक घर में दंपति पर चाकुओं से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। महिला के शोर करने पर हमलावर वहां से भाग गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल दंपति को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रोहड़ाई क्षेत्र के गांव चांदनवास में दयाराम व उसकी पत्नी शतविद्या वीरवार रात अपने घर में सोए थे। देर रात करीब गांव का ही पवन नामक एक युवक उनके घर में किसी तरह घुस आया। युवक ने सो रहे दंपति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान शतविद्या ने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी पवन घर से भाग गया। बाद में पुलिस ने दबोच लिया।

निजी अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर
शोर सुनकर आसपास के और फिर गांव के लोग दयाराम के घर पहुंचे। दोनों खून से लथपथ थे। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए पहले पास के ही निजी नर्सिंग होम में पहुंचाया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एक अन्य हास्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

-------------
शुरूआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का माना जा रहा है। बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  - एसआई जगदीश चंद्र, एसएचओ, थाना रोहड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें