रेवाड़ी पुलिस के अनुसार धक्का बस्ती निवासी संदीप शुक्रवार की रात को अपने दोस्त के साथ मोहल्ला में ही एक ऑटो में बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान संदीप का अपने ही एक दोस्त के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की साथ शराब पी रहे एक युवक ने कांच की बोतल तोड़ कर संदीप का गला रेत दिया।
रेवाड़ी के मोहल्ला धक्का बस्ती में शुक्रवार की रात शराब पीने के दौरान हुए दो दोस्तों में मामूली बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद एक युवक ने बोतल से गला रेतकर दोस्त की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के अनुसार धक्का बस्ती निवासी संदीप शुक्रवार की रात को अपने दोस्त के साथ मोहल्ला में ही एक ऑटो में बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान संदीप का अपने ही एक दोस्त के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की साथ शराब पी रहे एक युवक ने कांच की बोतल तोड़ कर संदीप का गला रेत दिया। गला बैठने के बाद संदीप लहूलुहान हो गया।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। संदीप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा संदीप को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात को शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।