फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: रुपये के विवाद में चाकू गोदकर दोस्त की हत्या, किराये के कमरे के खर्च को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 25 Oct 2022 09:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिन ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। अब पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बावल में पोस्टमार्टम रूम के बाहर खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक कस्बा में सोमवार रात को एक दोस्त ने रुपये के लेनदेन में हुए विवाद में कंपनी में कार्यरत चालक दोस्त की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। दोनों एक ही कमरे में किराये पर रहते थे। कमरे के खर्च को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर के गांव सुंदरवाड़ी के रहने वाले सुभाष एक कंपनी में चालक थे। बावल में कमरा किराये पर लेकर रहता थे। उनके साथ ही गांव किशनपुर निवासी मनजीत रहता था। लोगों के अनुसार उनके साथ बिहार निवासी एक महिला भी रहती थी।

23 अक्तूबर की शाम को सुभाष दीपावली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था और मनजीत चाकू से प्याज काट रहा था। इसी दौरान मनजीत व सुभाष के बीच कमरे के खर्च को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मनजीत गुस्से में आ गया और हाथ लिए चाकू से सुभाष की छाती में कई वार कर दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Accident In Rewari:  बेकाबू कार पेड़ से टकराई, छात्र की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग भी कमरे में पहुंच गए, जहां सुभाष खून से लथपथ कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था। चाकू भी वहीं पड़ा था। ज्यादा खून बहने से सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पांच पहले हुई थी दोस्ती  
मृतक व आरोपी के बीच करीब पांच पूर्व ही दोस्ती होना बताया जा रहा है। हालांकि दोनों अलग-अलग कंपनी में कार्य करते थे, लेकिन दोनों के गांव नजदीक होने के कारण एक दूसरे को जानते थे। दोनों के गांव भी एक ही रूट पर स्थित है। उन्होंने बताया जा रहा है कि दोनों का एक दूसरे के घर भी आना-जाना था, लेकिन कमरे के खर्च के लेनदेन का विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हत्या तक पहुंच गई।

कमरे में महिला के रहने की भी चर्चा
बावल के एक मोहल्ला में अपने दोस्त के साथ रहने वाले युुुवक की हत्या में पैसों का विवाद बताया जा रहा है, लेकिन अभी पुलिस इस बात की भी पुष्टि नहीं कर रही है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुभाष और मनजीत के साथ कमरे में एक महिला भी रहती थी। हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में इस बात की चर्चा है। हालांकि पुलिस व मृतक के परिजन इस बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं, लेकिन पुलिस को दी शिकायत में पिता ने दोनों के साथ महिला का साथ रहना बताया है।

नहीं कराई जाती पुलिस सत्यापन
कस्बे में संचालित एक दर्जन से अधिक पीजी की जांच नहीं कराई जाती है। बावल औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां हजारों बाहरी लोग किराये के कमरा लेकर रह रहे हैं। इनमें अधिकतर की पुलिस सत्यापन भी नहीं कराई जाती है। 

बावल में अवैध रूप से संचालित हो रहे पीजी 
औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां बाहरी लोगों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोगों ने पीजी को अपना व्यवसाय बना लिया है। यही कारण कारण है कि कस्बा में रेवाड़ी रोड, प्राणपुरा रोड, किला के पीछे, नैचाना रोड, रसियावास रोड व हसनपुरा में अवैध रूप से दर्जनों पीजी संचालित हो रहे हैं। संचालक यहां किराये पर रहने वालों को बिना किसी पूछताछ के कमरे दे रहे हैं।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को भी काबू कर लिया गया है। इसके साथ मामले की जांच की जा रही है। -विद्यासागर, बावल थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें