फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों समेत चार गिरफ्तार

Sat, 14 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने बृहस्पतिवार रात अलग-अलग जगहों से अवैध हथियारों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल व 18 कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि रात सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अवैध हथियारों सहित घूम रहे है। सूचना अनुसार सीआइए पुलिस की टीम गठित कर दबिश दी गई और चारों आरोपियों को हथियारों सहित मौके पर ही काबू कर लिया गया। गिरफ्तार किये गए आरोपी रोहड़ाई निवासी संदीप, सुरेश, मनीष व कुलदीप हैं।

पुलिस ने आरोपी संदीप व सुरेश को खेड़ा आलमपुर से तथा आरोपी मनीष व कुलदीप को रोहडाई मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी संदीप से एक देशी पिस्तौल व एक कारतूस, सुरेश से जिंदा कारतूस तलाशी के दौरान बरामद किये। वहीं आरोपी मनीष से आठ कारतूस व आरोपी कुलदीप से एक देशी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें