फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों से भरे ट्राले से फारच्यूनर चोरी

Thu, 03 Dec 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित निखरी कट पर ट्राले में आई खराबी के दौरान एक निजी कंपनी की गाड़ियों से भरे बड़े ट्राले से उसी गाड़ी का क्लीनर एक महंगी गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है और निकटवर्ती राज्यों राजस्थान और उत्तरप्रदेश में आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार एक बडे़ ट्रक ट्राले का चालक बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी संदीप और क्लीनर जितेंद्र मंगलवार को गुड़गांव से बंगलुरु  के लिए गाड़ी लेकर निकला।

ट्राले में टोयटा कंपनी की अनेक गाड़ियां भरी हुई थी। जैसे ही ट्राला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित निखरी कट के पास पहुंचा तो अचानक ट्राले में खराबी आ गई। संदीप ने उसे ठीक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 स्वयं गाड़ी के ठीक न होने पर वह मिस्त्री बुलाने धारूहेड़ा चला गया और जितेंद्र को गाड़ी के पास रहने को कह गया।  इस दौरान ट्राले का परिचालक जितेंद्र नई गाड़ियों में से 22 लाख कीमत की टयोटा फारच्यूनर लेकर वहां से चंपत हो गया।

संदीप ने वापस आकर देखा तो ट्राले से फारच्यूनर गाड़ी गायब थी। उसने इसकी सूचना थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रतन सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें