फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के बाहर जमीनी विवाद में चली तलवार, एक घायल

Tue, 15 Dec 2015 10:33 PM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते सोमवार दोपहर बावल तहसील के बाहर परिवार के ही दो गुटों में जबरदस्त हंगामा और मारपीट हो गई। इस बीच एक व्यक्ति पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी घायल का चचेरा भाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बावल के मोहल्ला जटवाड़ा निवासी सुखबीर व ईश्वर उर्फ लीलू के परिवार के बीच जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। सोमवार दोपहर दोनों पक्ष बावल तहसील में किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान ईश्वर उर्फ लीलू व उसके भाई सरजीत ने सुखबीर पर तहसील परिसर के बाहर ही तलवार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

आसपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय बावल थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा और उसके बयान पर उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बावल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें