एटीएम से कैश निकालने गए युवक का एटीएम बदलकर उसके
अकाउंट से 70 हजार रुपये उड़ा लिए गए।
नगर के एसडीएम कालोनी निवासी छगनलाल
शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह एसडीएम कालोनी स्थित पीएनबी के एटीएम
से रुपये निकालने गया था।
इसी दौरान पीछे खड़े युवक ने चालाकी से एटीएम
बदल दिया। थोड़ी देर बाद ही उनके अकाउंट से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए
फर्जी बैनामा से प्लॉट हड़पने की कोशिश
वाजिदपुर में कुछ लोगों ने फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई है। बुर्ज उस्मान, अहीरपाड़ा निवासी नित्यानंद मिश्र ने वाजिदपुर में 111.52 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदा था।
आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोग उनके पास पहुंचे और फर्जी दस्तावेज दिखाकर कहा कि उन्होंने इस प्लॉट को खरीदा है।
विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है।