फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के कट्टे चोरी करने वाला तीसरा आरोपी काबू

Sat, 17 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
नई अनाज मंडी से बीती 3 जुलाई को सरसों से भरे कट्टे चोरी करने वाले आरोपी को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले भी दो चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सती कालोनी निवासी सतबीर उर्फ कालू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जांचकर्ता ललित ने बताया कि 3 जुलाई की रात को नई अनाज मंडी की एक दुकान से 28 कट्टे सरसों के चोरी हो गए थे। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरु की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेरली खुर्द निवासी श्रीभगवान और लाखनौर निवासी प्रवीन उर्फ भोला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 कट्टे सरसों बरामद किये हैं। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें